संदेश

नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार ने स्थापना दिवस मनाया बच्चो के साथ , ए.के चौधरी ; युवाओ का सामाजिक क्षेत्र में सहयोग

चित्र
आज दिनांक 14 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस ,दीपावली और बाल दिवस जटवारा पुल स्थित झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ धूम धाम से मनाया गया l जिसमें नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के जिला समंन्वयक हिमांशु राठौर  द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर मल्यार्पंण किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी श्री ए.के चौधरी ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु सिंह ने  कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और उनके बहुमुखी विकास के लिए नेहरू युवा केंद्र प्रतिबद्ध है । मुख्य अतिथि श्री ए.के चौधरी ने कहा,कि युवाओ का सामाजिक क्षेत्र में  सहयोग  एक विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करेगा l उन्होंने बाल दिवस एवं दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं यूथ एडवोकेट मनु काजला ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा  का अभाव है  और वो पिछले 2 साल से लगातार इन बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है और करती रहेगी ।  जिनसे उनके साथ उनकी मा अंजू जी भी उनके साथ उपस्थित रही   । कार्यक्रम का ...

दशानन रावण को पटाखों से जलाया जाता है और राम नाम को दियो से सजाया है

चित्र
एक पहाड़ी ऐसा भी  पटाखे जलाने कहां की संस्कृति है आप हिन्दू होते तो हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देते ना की बाहरी संस्कृति को , एक तरफ आप तब से दीपावली मानते आ रहे हो जब से राम अयोध्या लौटे और क्या उस समय बम धमाकों की कमी थी लेकिन उस समय जश्न हजारों दियो ,   फूलों और मिठाइयों पकवानों  से किया गया पूरे नगर में ।   क्या आप हिंदू होकर राम को भूल रहे है और पटाखे फोड़ने वाली संस्कृति को भारत में बढ़ावा दे रहे हो , अरे दशानन रावण को पटाखों से जलाया जाता है और राम नाम को दियो से सजाया जाता है वैसे ही आप आपने घर में राम को मानते है तो दियो से सजाते है क्योंकि मेरे हिंदुस्तान में पत्येक के ह्रदय में प्रभु राम बसते हैं ।

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

चित्र
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई MLSM कॉलेज द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे महाविद्यालय प्राचार्य विवेक वैद्य जी बतौर मुख्य अतिथि रहे।  कार्यक्रम अधिकारी राजमल राणा और डॉ कविता शर्मा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इस वर्ग की शशक्तिकरण के लिए मनाया जाता हैं। परंतु ये उद्देश्य स्वंय महिलाये अपनी योग्यता कार्यक्षमता और कौशल से पूरा करने की क्षमता रखती है इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ मेनका, अनिता डोगरा, और विनती छाबा जी ने निभाई। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता का परिणाम बताताते हुए बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लुकेश गौतम द्वितीय स्थान रिया तृतीय स्थान भानु प्रिया ने हासिल किया है इकाई अध्यक्ष सिद्धान्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 स्वयंसेवियों ने भाग लिया तथा 20 प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग की

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप ने किया उत्तराखंड का नेतृत्व

चित्र
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा एनआईसी कैंप राष्ट्रीय एकता शिविर 2019 का बिहार के गया में आयोजन नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने उत्तराखंड की शान नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप के नेतृत्व में हरिद्वार की टीम पहुंची बिहार के गया में पहुँची। जहां नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा एनआईसी कैंप राष्ट्रीय एकता शिविर 2019 का आयोजन किया गया था। बिहार राज्य से गया जिले के जिला युवा समन्वयक अंजनी कुमार ने कहा कि उत्तराखंड का नृत्य व उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा बहुत ही दिल को भा गई। हरिद्वार की टीम ने पूरे उत्तराखंड को रिप्रेजेंट किया और गढ़वाली संगीत पर नृत्य करके बाहर अन्य राज्यों से आये युवाओ का दिल जीत लिया। देश के अन्य राज्यो जैसे कि सिक्किम, आसाम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि ने अपने अपने क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहाँ के सभी  दर्शकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। हरिद्वार से गए नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक से प्रखर कश्यप, रोहित, रेनू, रजन...

अपनी पहचान अपने प्रथमिक विद्यालय

चित्र
मेरी कहानी-  मेरे घर के पास बहुत सारे प्रथमिक विद्यालय हैं मैंने विद्यालय में प्रवेश किया । जिसमें मैंने उनकी स्थिति का जायजा लिया , जिसने मुझे यह पता चला कि आज कल लोग सरकारी स्कूल में क्यों नहीं पड़ रहे है यहां बच्चों को क्यों नहीं पढ़ा रहे हैं सभी सभी प्राइमरी स्कूलों की हालत बहुत खराब है.... सामाजिक संगठनों द्वारा इनको सही करने की कोशिश भी की जा रही है जिसमें उनको बैठने के लिए बेंच ,टेबल ,शौचालय का निर्माण आदि किया जा रहा है  चलो एक नारा देते हैं "अपनी पहचान अपने प्रथमिक विद्यालय" चलो स्कूल चले

आज हवाओं में अजब नशा सा है [ग़ज़ल - होली विशेष]

चित्र
दिल गुलाबी , जिस्म सतरंगा सा है आज हवाओं में अजब नशा सा है  जवान आरिज़ में और सुर्खियाँ भर दें बैचैन हाथों में सुर्ख रंग लगा सा है  धीरे - धीरे छा रही होली की बयार कोई खुश है तो क...

हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में खुला प्रेरणा कोचिंग सेंटर

चित्र
राज्य समीक्षा  उत्तराखण्ड DM मंगेश घिल्डियाल का बेमिसाल काम...पहाड़ में बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू कहते हैं कि किसी भी जिले की तरक्की के लिए जिलाधिकारी का विशेष योगदान होता है। ऐसे ही एक जिलाधिकारी हैं मंगेश घिल्डियाल अब तक ये ही देखा जाता रहा है कि पहाड़ के बच्चे शहरों में जाते हैं और फिर वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए दर दर भटकते हैं। अच्छी पहल तो ये होगी कि पहाड़ में बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएं, जिससे उनके और उनके परिवार का लंबा चौड़ा खर्चा बच सके। आपके लिए अच्छी बात ये है कि रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की कोशिशों का नतीजा है कि अप्रब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक निशुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है। इस कोचिंग सेंटर का नाम ‘प्रेरणा’ दिया गया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा इस सेंटर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने इस बारे में कुछ खा...

स्पर्श गंगा अभियान उत्तरी हरिद्वार

चित्र
प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार को भी सभी महिलाएं एवं युवा टीम ने उत्तरी हरिद्वार स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न घाटों पर सफाई का कार्य किया जिसमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव महिला श्रीमती मिथलेश गिल एवं ने भी स्पर्श गंगा की कार्यक्रम की प्रशंसा की और मां गंगा के सफाई अभियान में सम्मिलित हुई और बड़े भाई श्री चंद्रमोहन कौशिक जी एवं कीर्ति कांत त्रिपाठी जी उपस्थित रहे और महिलाओं के इस कुशल नेतृत्व कार्य को खूब सराहाया वा प्रशंसा भी की वा महिला शक्ति का आदर सम्मान करते हुए सभी का धन्यवाद  प्रकट किया उत्तरी ़ी हरिद्वार स्पर्श गंगा प्रभारी सलोनी गौड एवं सहयोग करता मनोज गौड आदित्य गुप्ता सुमित सिंह वासुदेव निकिता राधिका रीना अनीता रीना सविता व अन्य महिलाएं एवं छोटे-छोटे बच्चे ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

प्यारी दादी माँ

प्यारी दादी माँ हृदय की तन मन छांव में छांव में पल पल याद तुम्हारी याद तुम्हारी बसी हृदय में हृदय में प्रकाश पुंज तुम्हारी तुम्हारी याद पल आसूंओं में अन्धकार से प्रकाश की ओर प्रकाश से जीवन की ओर जीवन से संस्कारों की ओर संस्कारों से अपनेपन की ओर सदा रहे यही कृपा आपकी ... तुम्हारी छाया में जीवन था जीवन जूही समान खिला था खिला हुआ सूरज चांदनी में चांदनी अन्धकार में बदल गयी बदल गयी परछाई में ओह प्यारी प्यारी दादी माँ       Sumit Singh      9719368950

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो निशंक बोले....

चित्र
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो निशंक बोले……….. कुंती नमन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंच की अव्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने माइक संभाल लिया। पूर्व सीएम निशंक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया तो भाजपाईयों में जोश भर गया। भाजपाई उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। निशंक ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।  28 फरवरी की सुबह 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार रूड़की मार्ग पर कुंती नमन डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरिद्वार के भाजपा कार्यकताओं से बात करने वाले थे। जिसके लिए पूरी तैयारियां की गई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा तमाम विधायक, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। लेकिन मंच का संचालन कर रहे भाजपा नेता अमन त्यागी सम्मान समारोह और अतिथियों को सम्मान...

जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य का निधन

चित्र
वैष्णव संप्रदाय के सर्वोच्च पद पर आसीन जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंस देवाचार्य महाराज अयोध्या में राम मंदिर बनाना देखना चाहते थे लेकिन उनकी जीवन ज्योत दुनिया को रोशन कर आधार में बुध जाने से उनका सपना अधूरा रह गया जगदगुरू रामानंदचार्य हंसदेव महाराज जी ने कहा था कि तरीका कोई भी हो अब तो राम मंदिर बनना ही चाहिए इसके लिए चाहे सरकार संसद में कानून बनाएं या फिर चाय तालिका में रास्ता निकाले । आगरा लखनऊ एक्सप्रेस_वे पर हुए हादसे में हरिद्वार के जगद्गुरु स्वामीहंसदेववाचार्य का निधन हो गया प्रयागराज से दिल्ली जाते समय स्वामी वासुदेवाचार्य की खबर बांगरमउ में क्षेत्र  में शुक्रवार तक के आगे जा रहे वहां से टकरा गई घायलों को सीएचसी से पीजीआई के ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया जहां उन्होने दम तोड़ दिया सीएम योगी ने शोक जताया -  उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंस देवाचार्य के एक सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने शोक संदेश में कहा कि स्वामी के निधन से समाज को आप पूर्णिया क्षति हुई है स्वामी जी एक वरिष्ठ धर्माचार्य होने के साथ...

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक और जवान शहीद

शंकर ढौडियाल बीष्ट की विदाई से पहले हुए शहीद। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी के साथ मुठभेड़ में मेहर विभूति शंकर समेत चार जवान शहीद हो गये।        शहीद चित्रेश बिष्ट क...

मेजर चित्रेश बिष्ट

चित्र
बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए  मेजर चित्रेश बिष्ट सिंह का उत्तराखंड के हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया गया है  शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट  का पार्थिक शरीर खड़खड़ी श्मशान घाट पर लाया गया ।  इस दौरान स्थानीय लोगों ने वंदे मातरम और चित्रेश बिष्ट अमर रहें ... के नारे भी लगाए। उनका पार्थिव शरीर रविवार शाम को देहरादून स्थित उनके आवास में पहुंचाया गया।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हजारों लोगों के साथ मेजर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी बम को डिफ्यूज करते समय मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। इसमें एक जवान घायल भी हो गया मेजर चित्रेश बिष्ट (Major Chitresh Bisht)  सेना की इंजीनियरिंग विंग में थे और उनकी चाहत थी कि वह एनएसजी से जुड़ें। इस हसरत को पूरा करने के लिए वह दोबारा एनएसजी के लिए भी चुने गए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हाल में ही सेना से रिटायर हुए राजीव कंसवाल भी शनिवार दोपहर में ओल्ड नेहरू कॉलोनी स्थित मेजर चित्रेश के घर पहुंचे। रा...

जलती चिंगारी वीर शहीदों के नाम

चित्र
ना वो रुकेंगे  ना हम रुकेंगे  जब तक  ताक  नहीं देता  बंदूक  मैं उसके सीने मैं  बंदूक  तब तक नहीं बुझेगी ये ज्वाला          ना वो रुकेंगे            ना हम रखेंगे  चाहे चुकानी पड़ी मुझे  सांसे  पर व्यर्थ ना होने देंगे उस कुर्बानी को जो हमारे वीर शहीदों को  मिली कैसे भूल जाएं उस मन्जर को जब  एक माँ ने  अपने शहीद  बेटे को  देखा होगा  । ना वो रुकेंगे  ना हम रूकेंगे खून का बदला खून से लेंगे  अब एक को नहीं            उन हजारों को मारेंगे जहां पाकिस्तानी  जैसे  आतंकवादी पैदा होगा      SUMIT Singh 9719368950

सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण के लिये चर्चा

चित्र
आज  दिनाँक 17/02/2019 दिन रविवार को निकट स्वामी नारायण घाट पर सुबह  11:00 बजे एक बैठक हुई जिसमे उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में सभी सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण के लिये चर्चा किया गया चर्चा में मनोज निषाद ने बताया कि नगर निगम ने दिनाँक 31/12/2016 को 2547.21 वर्ग मीटर जमीन स्वीकृत किया गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 01/05/2017 ने महानिदेशक को 50 बेड का प्रस्ताव भेजा है जो प्रस्ताव महानिदेशक ने शासन को नही भेजा जिसके कारण अस्पताल निर्माण का बजट पास नही हुआ है अस्पताल निर्माण की कार्यवाही चल ही रही थी कि माननीय मुख्यमंत्री ने 17/05/2018 को पीएससी की घोषणा कर दिया और मामला कागजो में अटक गया माननीय मानव अधिकार आयोग ने जनहित के मामले को समझते हुवे सुनवाई कर 13/08/2018 को 50 बेड के अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देश महानिदेशक को दिये महीनों बाद भी अस्पताल निर्माण की कार्यवाही धरातल पर शुरू नही हुई है आज बैठक में निर्णय लिया गया कि  एक संस्था पंजीकृत कराया जायेगा साथ ही माननीय राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा जायेगा यदि माननीय समय प्...

सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद

चित्र
श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर मैं सीआरपीएफ के काफिले में 300 किलो विस्फोट से आतंकवादियों ने मारी टक्कर जिससे हमारे देश के 42 जवान शहीद हुए एवं  बहुत से जवान घायल हो गए ! यह घटना जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 3:30 मिनट पर आतंकी आदिल अहमद मैं करीब 300 किलो विस्फोट से भारी कार से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारी और हमारे 42 जवान शहीद हो गए । सी आर पी एफ महानिदेशक आर आर भटनागर ने बताया कि 78 वाहनों का काफिला 2547 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था । इसमें ज्यादातर जवान छुट्टी से लोट रहे थे । अब तक यह आतंकी हमला सीआरपीएफ पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है इस हमले से पूरा देश बहुत बड़े आक्रोश में है । एवं वीर शहीदों के लिए पूरे देश में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बहुत दुख जताया  एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटना में होने वाली रैली रद्द कर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पहुंचें ।

आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों की आत्मा शांति के लिए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने श्रद्धांजलि दी ।

चित्र
आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय क हजारों  छात्रों ने जम्मू कश्मीर में  आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला करने पर सभी छात्रों में आक्रोश दिखा जिसमें उन्होंने वीर शाहिद जवानों के लिए  अमर रहे नारे लगाए। एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जिसमें सभी छात्रों द्वारा वीर जवानों को  श्रद्धांजलि दी ।

हरिद्वार के बारे में विस्तार जानकारी

चित्र
हरिद्वार एक धर्म नगरी है जो विशेष रूप से भारतीय संस्कृति के रूप में जानी जाती है जहां विभिन्न प्रकार के मंदिर एवं आश्रम है जिन को देखने के लिए भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि विश्व भर  बहुत सारे लोग आते हैं हरिद्वार भगवान हरि का दाम भी माना जाता है जो अपने आप में एक पावन नगरी है जिसमें गंगा मां निवास करती है जो कि एक विश्व प्रसिद्ध नदी है जिसे भारत में गंगा मां के नाम से जाना जाता है जिसमें सुबह-शाम हर की पैड़ी पर आरती होती है जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं एवं विशेष पर्व पर यहां अत्यधिक मात्रा में लोग आते हैं एवं यहां स्नान करते हैं  माना जाता है कि जो भी गंगा में स्नान करता है उसके सारे पाप दूर हो जाते हैं इसलिए इसको पापनाशिनी भी कहते हैं एवं बहुत सारे लोग यहां से गंगाजल भरकर अपने घर में रखते हैं जिसका अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है हरिद्वार में  अनेक प्राचीन मंदिर एवं आश्रम है जिसमें प्रमुख रूप से , हर की पैड़ी मंदिर , चंडी देवी मंदिर , मनसा देवी मंदिर मायापुररी देवी , पवन धाम , भारत माता मंदिर आदि प्रमुख दर्शन स्थल है जिसमें प्रतिदिन हजारों...

Rose day कब से मनाया जाता हैं

चित्र
आपको तो पता ही होगा कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत है रोज डे से ही होती है | 7 Februaryको रोज डे मनाया जाता है |  इस दिन एक सच्चे दोस्त एक दूसरे को फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं यहां पर प्यार से मतलब ना केवललड़के और लड़कियों से है बल्कि एक सच्चे दोस्त भी एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार एक फूल देकर कर सकते हैं  | इसके पीछे की कहानी में बताया जाता है के मुगल सल्तनत के बेगम नूरजहाँ को लाल गुलाब बहुत ज्यादा पसंद था और उनके शौहर नूरजहाँ के दिल को तवज्जू देते हुए उन्हें खुश रखने के खातिर लाल गुलाब उन तक पहुँचाया करते थे | इसके खातिर वे अपने कमरे को जहां मिया बीवी राजी होते थे वहाँ पूरा कमरा लाल गुलाब की भीनी खुशबू से भरा होता था | इस बात को लेकर आज हम लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक कहते हैं | यह गुलाब रोज डे में अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है जो इश्क को दर्शाने का एक बहुत ही बढ़िया नजरिया है |

गुरुकुल के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया

चित्र
आज गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें गुरुकुल के छात्रों ने  अनेक समस्याएं रखी जिनमें से मुख्य रूप से 75%  उपस्थिति के विरोध में धरना प्रदर्शन किया वाला एवं विश्वविद्यालय में 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए कुलसचिव महोदय के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया तथा छात्रों की समस्याओं का निदान कराने के लिए कुलसचिव मोदी से आग्रह किया इस मौके पर मनु प्रताप राणा मोकिंत राणा  उदय राणा मनीष मलिक  आदित्य गॉड अक्षय सैनी मोहित शर्मा यतेंद्र शर्मा दीपक प्रजापति तथा विश्वविद्यालय के अनेकों छात्र मौजूद रहे