जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक और जवान शहीद
शंकर ढौडियाल बीष्ट की विदाई से पहले हुए शहीद। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी के साथ मुठभेड़ में मेहर विभूति शंकर समेत चार जवान शहीद हो गये।
शहीद चित्रेश बिष्ट को सोमवार सुबह नेहरू कॉलोनी में अंतिम विदाई देने लोग जुट ही रहे थे कि दून के एक और लाल के शहीद होने की खबर से पूरा शहर सन्न रह गया। डंगवाल रोड के रहने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल पुलवामा में रविवार रात हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को आज अंतिम विदाई दी जा रही है।उनकी शादी को दस महीने ही हुए थे।
बता दें कि मेजर विभूति ढौंडियाल का पर्थिव शरीर सोमवार की देर शाम देहरादून स्थित उनके घर पर पहुंच गया था। सेना के जवानों के कंधे पर तिरंगे से लिपटे ताबूत में घर पहुंचे बेटे को देखकर परिजन बिलख पड़े। सुबह से जहां सन्नाटा पसरा था, वहां एकाएक कोहराम मच गया। वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Study life