नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप ने किया उत्तराखंड का नेतृत्व
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा एनआईसी कैंप राष्ट्रीय एकता शिविर 2019 का बिहार के गया में आयोजन
नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने उत्तराखंड की शान नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रखर कश्यप के नेतृत्व में हरिद्वार की टीम पहुंची बिहार के गया में पहुँची। जहां नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा एनआईसी कैंप राष्ट्रीय एकता शिविर 2019 का आयोजन किया गया था। बिहार राज्य से गया जिले के जिला युवा समन्वयक अंजनी कुमार ने कहा कि उत्तराखंड का नृत्य व उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा बहुत ही दिल को भा गई। हरिद्वार की टीम ने पूरे उत्तराखंड को रिप्रेजेंट किया और गढ़वाली संगीत पर नृत्य करके बाहर अन्य राज्यों से आये युवाओ का दिल जीत लिया। देश के अन्य राज्यो जैसे कि सिक्किम, आसाम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि ने अपने अपने क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वहाँ के सभी दर्शकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। हरिद्वार से गए नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक से प्रखर कश्यप, रोहित, रेनू, रजनी, भावना, सौरभ, श्रीकांत, मोहित, राहुल, पुलकित आदि इस गया भृमण में शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Study life