सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण के लिये चर्चा

आज  दिनाँक 17/02/2019 दिन रविवार को निकट स्वामी नारायण घाट पर सुबह  11:00 बजे एक बैठक हुई जिसमे उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में सभी सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण के लिये चर्चा किया गया चर्चा में मनोज निषाद ने बताया कि नगर निगम ने दिनाँक 31/12/2016 को 2547.21 वर्ग मीटर जमीन स्वीकृत किया गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 01/05/2017 ने महानिदेशक को 50 बेड का प्रस्ताव भेजा है जो प्रस्ताव महानिदेशक ने शासन को नही भेजा जिसके कारण अस्पताल निर्माण का बजट पास नही हुआ है अस्पताल निर्माण की कार्यवाही चल ही रही थी कि माननीय मुख्यमंत्री ने 17/05/2018 को पीएससी की घोषणा कर दिया और मामला कागजो में अटक गया
माननीय मानव अधिकार आयोग ने जनहित के मामले को समझते हुवे सुनवाई कर 13/08/2018 को 50 बेड के अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए निर्देश महानिदेशक को दिये महीनों बाद भी अस्पताल निर्माण की कार्यवाही धरातल पर शुरू नही हुई है
आज बैठक में निर्णय लिया गया कि  एक संस्था पंजीकृत कराया जायेगा साथ ही माननीय राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा जायेगा यदि माननीय समय प्रदान करते है तो संस्था सदस्यों द्वारा मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा ताकि अस्पताल निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो सके आज उपस्थित श्री आदित्य यादव,श्री दीपक प्रजापति,श्री तनुज माहेश्वरी,श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री विपिन कुमार शर्मा,श्री सतीश चंद्र शर्मा,श्री एकलव्य गोस्वामी,श्री विष्णु उपाध्याय,श्री नितिन यादव,श्री भास्कर मिश्रा,श्री सुमित सिंह,श्री अनिकेत गिरी, श्रीवेदांत उपाध्याय,श्री आदित्य गोड श्री लव अग्रवाल,श्री दीपक कुमार,श्री गौरव उपाध्याय,श्री यागिक वर्मा,श्री उपदेश बाली, आदि उपस्थित रहे
                            #मनोज_निषाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में खुला प्रेरणा कोचिंग सेंटर

गुरुकुल के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया

Halka pyar ho gya