हरिद्वार के बारे में विस्तार जानकारी

हरिद्वार एक धर्म नगरी है जो विशेष रूप से भारतीय संस्कृति के रूप में जानी जाती है जहां विभिन्न प्रकार के मंदिर एवं आश्रम है जिन को देखने के लिए भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि विश्व भर  बहुत सारे लोग आते हैं हरिद्वार भगवान हरि का दाम भी माना जाता है जो अपने आप में एक पावन नगरी है जिसमें गंगा मां निवास करती है जो कि एक विश्व प्रसिद्ध नदी है जिसे भारत में गंगा मां के नाम से जाना जाता है जिसमें सुबह-शाम हर की पैड़ी पर आरती होती है जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं एवं विशेष पर्व पर यहां अत्यधिक मात्रा में लोग आते हैं एवं यहां स्नान करते हैं  माना जाता है कि जो भी गंगा में स्नान करता है उसके सारे पाप दूर हो जाते हैं इसलिए इसको पापनाशिनी भी कहते हैं एवं बहुत सारे लोग यहां से गंगाजल भरकर अपने घर में रखते हैं जिसका अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है
हरिद्वार में  अनेक प्राचीन मंदिर एवं आश्रम है जिसमें प्रमुख रूप से , हर की पैड़ी मंदिर , चंडी देवी मंदिर , मनसा देवी मंदिर मायापुररी देवी , पवन धाम , भारत माता मंदिर आदि प्रमुख दर्शन स्थल है जिसमें प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं यह मंदिर हरिद्वार में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के क्षेत्र में प्रसिद्ध है एवं यहां बहुत सारे ऐसे आश्रम है जिसमें बाहर से आए श्रद्धालुओं को रहने की व्यवस्था रखी जाती है
हर की पैड़ी- हर की पैड़ी भारत में ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है जहां भारत के सभी क्षेत्रों से लोग इस में डुबकी लगाने वह गंगाजल ले जाने के लिए आते हैं एवं यहां विश्वभर से भी बहुत सारे लोग आते हैं इसका जल बहुत ही  शुद्ध माना जाता है यहां गंगा जी की आरती सुबह शाम होती है जो विधिवत रूप से की जाती है
चंडी देवी एवं मनसा देवी - चंडी देवी मंदिर एवं मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिर हैं जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने वह चढ़ावा चढ़ाने के लिए आते हैं माना जाता है कि आज तक जो भी अपनी मन्नत लेकर चंडी देवी वहां मनसा देवी मंदिर आता है वह कभी भी मां के दरबार से खाली हाथ नहीं जाता है यहां वर्ष भर लोगों की भीड़ रहती है एवं यहां भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लोग विशेष रूप से दर्शन करने आते हैं वह नवरात्रों में अत्याधिक भीड़ हो जाती है एवं जो लोग पैदल नहीं जा सकते उनके लिए उड़न खटोला  अर्थात ट्रॉली मैं जाने  की व्यवस्था है इस प्रकार से चंडी देवी एवं मनसा देवी प्रसिद्ध मंदिर है एवं घूमने के लिए भी बहुत ही चर्चित मंदिर हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में खुला प्रेरणा कोचिंग सेंटर

गुरुकुल के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया

Halka pyar ho gya