सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर मैं सीआरपीएफ के काफिले में 300 किलो विस्फोट से आतंकवादियों ने मारी टक्कर जिससे हमारे देश के 42 जवान शहीद हुए एवं  बहुत से जवान घायल हो गए ! यह घटना जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 3:30 मिनट पर आतंकी आदिल अहमद मैं करीब 300 किलो विस्फोट से भारी कार से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारी और हमारे 42 जवान शहीद हो गए ।
सी आर पी एफ महानिदेशक आर आर भटनागर ने बताया कि 78 वाहनों का काफिला 2547 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था । इसमें ज्यादातर जवान छुट्टी से लोट रहे थे । अब तक यह आतंकी हमला सीआरपीएफ पर सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है इस हमले से पूरा देश बहुत बड़े आक्रोश में है । एवं वीर शहीदों के लिए पूरे देश में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बहुत दुख जताया  एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटना में होने वाली रैली रद्द कर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पहुंचें ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग में खुला प्रेरणा कोचिंग सेंटर

गुरुकुल के छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया

Halka pyar ho gya