सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो निशंक बोले....
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो निशंक बोले……….. कुंती नमन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंच की अव्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने माइक संभाल लिया। पूर्व सीएम निशंक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया तो भाजपाईयों में जोश भर गया। भाजपाई उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। निशंक ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। 28 फरवरी की सुबह 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार रूड़की मार्ग पर कुंती नमन डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरिद्वार के भाजपा कार्यकताओं से बात करने वाले थे। जिसके लिए पूरी तैयारियां की गई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा तमाम विधायक, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। लेकिन मंच का संचालन कर रहे भाजपा नेता अमन त्यागी सम्मान समारोह और अतिथियों को सम्मान...