संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार ने स्थापना दिवस मनाया बच्चो के साथ , ए.के चौधरी ; युवाओ का सामाजिक क्षेत्र में सहयोग

चित्र
आज दिनांक 14 नवंबर को नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस ,दीपावली और बाल दिवस जटवारा पुल स्थित झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ धूम धाम से मनाया गया l जिसमें नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के जिला समंन्वयक हिमांशु राठौर  द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर मल्यार्पंण किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी श्री ए.के चौधरी ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु सिंह ने  कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और उनके बहुमुखी विकास के लिए नेहरू युवा केंद्र प्रतिबद्ध है । मुख्य अतिथि श्री ए.के चौधरी ने कहा,कि युवाओ का सामाजिक क्षेत्र में  सहयोग  एक विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करेगा l उन्होंने बाल दिवस एवं दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं यूथ एडवोकेट मनु काजला ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा  का अभाव है  और वो पिछले 2 साल से लगातार इन बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है और करती रहेगी ।  जिनसे उनके साथ उनकी मा अंजू जी भी उनके साथ उपस्थित रही   । कार्यक्रम का ...

दशानन रावण को पटाखों से जलाया जाता है और राम नाम को दियो से सजाया है

चित्र
एक पहाड़ी ऐसा भी  पटाखे जलाने कहां की संस्कृति है आप हिन्दू होते तो हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देते ना की बाहरी संस्कृति को , एक तरफ आप तब से दीपावली मानते आ रहे हो जब से राम अयोध्या लौटे और क्या उस समय बम धमाकों की कमी थी लेकिन उस समय जश्न हजारों दियो ,   फूलों और मिठाइयों पकवानों  से किया गया पूरे नगर में ।   क्या आप हिंदू होकर राम को भूल रहे है और पटाखे फोड़ने वाली संस्कृति को भारत में बढ़ावा दे रहे हो , अरे दशानन रावण को पटाखों से जलाया जाता है और राम नाम को दियो से सजाया जाता है वैसे ही आप आपने घर में राम को मानते है तो दियो से सजाते है क्योंकि मेरे हिंदुस्तान में पत्येक के ह्रदय में प्रभु राम बसते हैं ।

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

चित्र
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई MLSM कॉलेज द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे महाविद्यालय प्राचार्य विवेक वैद्य जी बतौर मुख्य अतिथि रहे।  कार्यक्रम अधिकारी राजमल राणा और डॉ कविता शर्मा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इस वर्ग की शशक्तिकरण के लिए मनाया जाता हैं। परंतु ये उद्देश्य स्वंय महिलाये अपनी योग्यता कार्यक्षमता और कौशल से पूरा करने की क्षमता रखती है इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ मेनका, अनिता डोगरा, और विनती छाबा जी ने निभाई। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता का परिणाम बताताते हुए बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लुकेश गौतम द्वितीय स्थान रिया तृतीय स्थान भानु प्रिया ने हासिल किया है इकाई अध्यक्ष सिद्धान्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 स्वयंसेवियों ने भाग लिया तथा 20 प्रतिभागियों ने पोस्टर मेकिंग की